Categories: हिमाचल

लाहौल के लिए HRTC की बस सेवा फिर से बहाल

रोहतांग दर्रा में मौसम साफ होने के चलते अब लाहौल जाने वाले लोगों के लिए एक बार फिर से एचआरटीसी की बस सेवा बहाल की गई है। एक दिसंर से लाहौल से कुल्लू और कुल्लू से लाहौल के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी।

एक दिसंबर यानी आज सुबह 7 बजे कुल्लू बस अड्डा से निगम की बस को केलांग के लिए रवाना किया जाएगा। वहीं, केलांग से कुल्लू के लिए निगम की बस सुबह 10 बजे रवाना की जाएगा। वहीं, बस सेवा के बहाल होने से लाहौल के लोगों ने राहत महसूस की है। इससे पहले निगम ने बस सेवा को बंद कर दिया था। जिस कारण लोगों को टैक्सी में ज्यादा किराया देकर लाहौल पहुंचना पड़ रहा था।

वहीं, गत दिनों जब निगम ने अपनी बसों को रोहतांग दर्रा से होकर कुल्लू पहुंचाया था तो लोगों ने मांग की थी कि मौसम साफ होने तक लोगों को बस सुविधा मुहैया करवाई जाए। लोगों की मांग को देखते हुए निगम ने प्रशासन के समक्ष इस मामले को रखा था और मौसम साफ रहने तक बस को चलाने बारे वीरवार को प्रशासन ने निर्देश जारी कर दिए।

वहीं, बीते साल भी 28 दिसम्बर तक निगम ने रोहतांग दर्रा होते बस सेवा को बहाल रखा था। एचआरटीसी कुल्लू के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि मौसम साफ होने तक बस सेवा को बहाल ही रखा जाएगा।

Samachar First

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने मिलेट्स के प्रचार-प्रसार के लिए प्रशंसापत्र से सम्मानित होेने पर कृषि विभाग की सराहना की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के कृषि विभाग को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष-2023 के…

15 mins ago

उपचुनाव: सभी बूथों पर आवश्यक सुविधाएं करवाई जाएंगी उपलब्ध: डीसी

धर्मशाला, 03 जुलाई: जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि  देहरा विधानसभा क्षेत्र…

16 mins ago

कांगड़ा : सुरक्षा बल की बर्दी में दिखे 3 संदिग्ध, हिमाचल-पंजाब पुलिस हुई अलर्ट

जिला कांगड़ा के नंगलभूर में सुरक्षा बलों की वर्दी में संदिग्ध देखे जाने और एक…

18 mins ago

संसद में राहुल पर PM के बालबुद्धि कहने पर कुलदीप राठौर ने जताया ऐतराज

देश में नई सरकार के गठन के बाद संसद के पहले ही सत्र में पहली…

19 mins ago

मॉनसून में पर्यटन निगम के होटलों में मिलेगी 20 से 40% की छूट, 15 सितंबर तक ऑफर

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के आगमन के साथ ही पर्यटकों की आमद में भी कमी…

21 mins ago

प्रदेश के लोगों के लिए खुशखबरी, हरिद्वार और गुजरात में भी बनेंगे हिमाचल सदन

हरिद्वार और गुजरात में भी हिमाचल सदन बनाए जाएंगे। दोनों ही जगह जमीन की तलाश…

6 hours ago