कांगड़ाः दरकाटा में मकान और गौशाला गिरने से युवती औऱ 2 मवेशी की मौत, परिवार के अन्य सदस्य सुरक्षित

<p>जिला कांगड़ा के पुलिस चौकी रानीताल के साथ दरकाटा गांव में रात को एक स्&zwj;लेटपोश मकान और साथ लगती गौशाला गिरने से एक युवती और दो मवेशी जिंदा दफन हो गए। बताया जा रहा है कि शुक्रवार आधी रात को डेढ़ बजे के करीब अशोक कुमार परिवार सहित सोया हुआ था और एक जोरदार धमाके के साथ जब उसकी नींद खुली तो घर का एक कमरा गिर गया था। कमरे में उसकी बेटी सोई थी। वहीं, गोशाला के गिरने से दो मवेशी में दबकर कर मर गए है।</p>

<p>युवती के माता पिता दूसरे कमरे में सो रहे थे और दादा-दादी बाहर सोए हुए थे। इस कारण मलबे की चपेट में आने से यह सब बच गए। युवती का छोटा भाई भी दादा-दादी के साथ सोया हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार लड़की अकसर माता-पिता के साथ ही सोती थी। लेकिन रात को वह अलग कमरे में आकर सो गई, जो रात को गिर गया।</p>

<p>मृतका की एक छोटी बहन भी है, जो अपनी बुआ के घर गई हुई थी। हादसे के बाद ग्रामीणों ने खुद मलबे को हटाया और लड़की को बाहर निकाला। लेकिन तब तक बड़ी देर हो चुकी थी। रात को ही लोग लड़की को टांडा मेडिकल कॉलेज ले आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है युवती 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। टांडा में पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सदस्&zwj;यों को सौंप दिया। ग्रामीणों ने बताया लड़की के माता-पिता बहुत गरीब हैं और दिहाड़ी लगाकर ही घर परिवार चलाते हैं।&nbsp; पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी रहीं।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

7 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

8 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

8 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

8 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

9 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

9 hours ago