<p>कोच्चि नौसेना बेस में एक बड़ा हादसा हुा है। हादसे में हेलिकॉप्टर हैंगर का दरवाजा गिरने से 2 नौसैनिकों की मौत हो गई जबकि 3 अन्य लोग घायल हो गए हैं। हादसा आज गुरुवार सुबह 11 बजे सदर्न नेवल कमांड कोच्चि में हुआ।</p>
<p>रक्षा विभाग के प्रवक्ता के अनुसार हादसे में 2 नौसैनिकों की मौत हो गई है। हेलिकॉप्टर हैंगर का दरवाजा इन दो नौसैनिकों के ऊपर गिर गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उनकी मौत हो गई। कोच्चि नेवल बेस हादसे में मारे गए लोगों के नामों का खुलासा उनके परिजनों को बताने के बाद किया जाएगा। हादसे में 2-3 नौसैनिक घायल हुए हैं। हादसे की जांच के लिए आदेश दे दिया गया है।</p>
<p>वहीं रक्षा मंत्रालय ने भी दो जवानों की मौत की पुष्टि कर दी है। हालांकि अभी इनके परिजनों को संपर्क नहीं किया गया है।</p>
Shimla: जुब्बल में नेपाली दंपत्ति ने सास और बहू समेत घर के केयर…
New Delhi, Agencies: बांग्लादेश ने भारत में अपने उच्चायुक्त मुस्तफिजुर रहमान को अचानक वापस…
Shimla/Mandi : सांसद व अभिनेत्री कंगना इन दिनों मंडी के दौरे पर हैं। अपने…
Shimla:नवरात्र की सभी पाठकों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि है।…
Mumbai/Agencies: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते…
पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…