कुल्लू : लकड़ी के मकान में आग लगने से 10 कमरे जलकर राख, 25 लाख का नुक्सान

<p>कुल्लू के धामा गांव में एक मकान में आग लगने का मामला सामने आया है। आगजनी की इस घटना में लकड़ी से बने मकान के 10 कमरे जलकर राख हो गए, जिससे पीड़ित परिवार का लगभग 25 लाख का नुक्सान हो गया है। आगजनी की इस घटना में किसी प्रकार का जानी नुक्सान नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 3 बजे एक काष्टकुणी मकान में अचानक आग लग गई। घटना के वक्त परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर सोए हुए थे। इस दौरान परिवार के एक सदस्य की नींद खुली और घर में आग लगी देख सभी सदस्यों को घर से बाहर निकाला। इससे पहले की परिवार के लोग घर के अंदर का सामान निकाल पाते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। लेकिन जब तक अग्निशमन विभाग की टीम मौक पर पहुंची तब तक पूरा मकान जलकर राख हो गया था।</p>

<p>आगजनी की इस घटना में सुख राम, चमन लाल और टेक चंद के परिवार के 11 सदस्य बेघर हो गए। आगजनी की इस घटना में परिवार का 25 लाख रुपये का नुक्सान हो गया। घटना के बारे में जानकारी देते हुए लीडिंग फायरमैन दुर्गा सिंह ने बताया कि अग्निशमन विभाग को 3 बजकर 20 मिनट पर घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही अगिनशमन विभाग की टीम मौके पर रवाना हुई। सड़क तंग होने के कारण विभाग की टीम छोटा फायर टेंडर लेकर घटना स्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया।</p>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल पुलिस में कांस्‍टेबल नहीं अब कमांडो भर्ती, नवरात्र में लोक सेवा आयोग भर्ती जारी करेगा विज्ञापन

  Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्‍टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…

2 hours ago

हिमाचल पुलिस में कांस्‍टेबल नहीं अब कमांडो भर्ती, नवरात्र में लोक सेवा आयोग जारी करेगा विज्ञापन

  Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्‍टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…

2 hours ago

शिव सेना नेता और अभिनेता गोविंदा को लगी अपनी ही रिवॉल्वर से गोली, अस्पताल में भर्ती

New Delhi: बॉलीवुड एक्टर और शिव सेना लीडर गोविंदा अपनी ही रिवॉल्वर से पैर में…

3 hours ago

मंगलवार का राशिफल: जानें क्या कहती हैं आपकी राशि

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज अपने व्यक्तिगत कार्यों…

4 hours ago

1968 के IAF विमान हादसे के चार शव 56 साल बाद रोहतांग में बरामद

  ANI/New Delhi। 1968 के IAF विमान हादसे के चार शव 56 साल बाद हिमाचल…

4 hours ago

अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण को समर्पित सुक्खु सरकार: बाली

नगरोटा में 560 परिवारों को बांटे पीएम आवास योजना के स्वीकृति पत्र Dharamshala:  मुख्यमंत्री ठाकुर…

13 hours ago