<p>जिला मुख्यालय कुल्लू से करीब 14 किलोमीटर दूर बजौरा के साथ लगते रेरी गांव में एक मकान जलकर राख हो गया है जिसमें करीब 6 लाख के नुक्सान होने का अनुमान लगाया गया है। जानकारी के अनुसार यह आगजनी सोमवार शाम के समय पेश आई। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग और पुलिस को दी। दमकल विभाग की टीम और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन नुक्सान होने से नहीं बचाया जा सका।</p>
<p>कुल्लू दमकल विभाग के इंजार्च दुर्गा सिंह ने बताया कि इस घटना में करीब 6 लाख के नुक्सान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आगजनी पर काबू पाने के लिए तोड़फोड करते हुए भी नुक्सान हुआ है। उधर, एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि यह मकान नेस राम पुत्र वेद राम का था। पुलिस आगजनी की घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।</p>
Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…
Ballot paper elections in India: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश…
Tragic Road Accident in Sirmour; सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की तहसील में आंज भोज…
Mumbai: अजित पवार गुट के NCP नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात…
Kullu Dussehra Begins: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को कुल्लू के रथ मैदान में…
International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…