कुल्लू: जीया गुज्जर बस्ती में दो परिवारों में खूनी संघर्ष, क्रॉस एफआईआर दर्ज

<p>जिला कुल्लू मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर जीया गुज्जर बस्ती में दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें दोनों पक्ष के लोग लहूलुहान हुए हैं जिसमें से 2 लोगों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। मामला पुलिस तक पहुंचा और दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने इस मामले में क्रॉस एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।</p>

<p>पुलिस के अनुसार पहले पक्ष में इब्राहिम निवासी जीया ने शिकायत दर्ज करवाई है कि जब वह अपने परिवार के साथ घर पर था तो उस समय अली हुसैन नाम का व्यक्ति अपने परिवार के साथ उसके आंगन में आया और उसके परिवार पर हमला कर दिया। जिसमें उसे और परिवारों को चोटें पहुंची हैं। जिसके चलते पुलिस ने इब्राहिम की शिकायत पर अली हुसैन और उसके परिवार के खिलाफ 451, 323, 147, 148, 149 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर दिया है।</p>

<p>जबकि दूसरी तरफ अली हुसैन ने भी पुलिस में शिकायत की है कि जब वह अपने बीवी बच्चों के साथ घर से बजौरा की तरफ जा रहे थे कि गुज्जर बस्ती के पास पहुंचते ही इब्राहिम और उसके परिवार ने उन पर हमला कर दिया। जिससे उन्हें चोटें पहुंची हैं। अली ने बताया कि इब्राहिम की हमारे परिवार के साथ पुरानी रंजिश है जिसके चलते उनके परिवार ने मेरे परिवार पर हमला कर दिया है। जिसके चलते पुलिस ने इब्राहिम और उसके परिवार के खिलाफ भी आईपीसी की धारा 341, 323, 504, 506, 147, 148, 149 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

7 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

7 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

7 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

7 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

7 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

11 hours ago