<p>कुल्लू के दूरदराज क्षेत्र चबाई में एक मकान आग की भेंट चढ़ गया है। अग्निकांड की यह घटना रविवार शाम के समय पेश आई है। घटना की सूचना मिलते ही उप मंडल मुख्यालय अनी से दमकल विभाग की टीम वाहनों के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। इस आगजनी घटना में लाखों का नुकसान होने की जानकारी है।</p>
<p>बताया जा रहा है कि यह मकान जीवानंद का है। फिलहाल ग्रामीण और दमकल विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। गौरतलब है कि शनिवार देर रात को भी आनी उपमंडल के कोठी में भी देवता की सराय भवन आग की भेंट चढ़ गई है। इस सराय भवन में 12 दुकाने थी जो जलकर राख हो गई हैं। इसमें लाखों का नुकसान हो गया है। नुकसान का आकलन करने के लिए राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और नुकसान के आकलन की जांच शुरू कर दी है।</p>
<p> </p>
मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…
Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…
Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…
शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…
मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…
शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…