प्रदेश में कड़ाकेदार ठंड का प्रकोप, मनाली में पर्यटक की मौत

<p>पर्यटन नगरी मनाली के नेहरूकुंड के पास एक पर्यटक की ठंड से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार पर्यटन नगरी मनाली में घूमने आया पर्यटक नेहरूकुंड के पास मृत मिला है। व्यक्ति की पहचान मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी सुमित वाक पुत्र सतीश के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।</p>

<p>एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल ने बताया कि कुछ लोगों ने मनाली पुलिस को जानकारी दी थी कि वहां कोई व्यक्ति मृत पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि उक्त पर्यटक मनाली में घूमने आया था और दोस्तों से अलग हो गया था। बाद में नेहरूकुंड के पास वह मृत मिला है।</p>

<p>थाना प्रभारी मनाली अनिल ने बताया कि प्रथम जांच में पर्यटक की मौत ठंड के कारण हुई प्रतीत हो रही है। मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद चलेगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

25 mins ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

40 mins ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

  Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

52 mins ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

1 hour ago

6 करोड़ से होगा रैत – कोहला सड़क का स्तरौन्नयन,12 हजार आबादी होगी लाभाविंत

केवल पठानिया ने भूमि पूजन कर किया कार्य का निरीक्षण   Dharamshala: उपमुख्य सचेतक व…

2 hours ago

हमीरपुर की ब्रोकली और गोभी कांगड़ा के किसानों को करेगी मालामाल

  हमीरपुर: उत्कृष्टता केंद्र बड़ा में जायका के सहयोग से उगाई गई गोभी की किस्मों…

2 hours ago