कुल्लू: देवदार के अवैध 33 स्लीपर बरामद, वन विभाग की टीम ने की कार्रवाई

कुल्लू के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की आड़ में वन माफिया सक्रिय हो गया है। वन विभाग द्वारा वन माफिया पर शिकंजा कसने के लिए जिला की कई वन बीटों में नाके लगाए जा रहे हैं। वन काटुओं पर शिकंजा कसने के लिए आर.ओ. कुल्लू बलदेव शर्मा की अगुवाई में बाराहार में नाका लगा रखा था। शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे बाराहार से कुल्लू की ओर महिंद्रा पिकअप आ रही थी। वन विभाग की टीम ने शक के आधार पर तलाशी के लिए वाहन को रोका तो उसके अंदर से देवदार के 33 स्लीपर बरामद हुए। जांच के दौरान देवदार के स्लीपर अवैध पाए गए लेकिन जीप में सवार चालक और अन्य व्यक्ति फरार हो गए हैं।

वन काटुओं को पकड़ने के लिए विभाग ने छेड़ा अभियान

वन और पुलिस विभाग ने मामला दर्ज कर देवदार की लकड़ी और वाहन को कब्जे में ले लिया है। देवदार के स्लीपर किसके हैं और किस जंगल से लाए गए हैं, वन विभाग ने इसकी छानबीन शुरू कर दी है। डी.एफ.ओ. कुल्लू डा. नीरज चड्ढा ने कहा कि वन विभाग ने वन संपदा को नष्ट करने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। उन्होंने कहा कि वन विभाग की टीम ने पुलिस विभाग के सहयोग से बाराहार में 33 देवदार के स्लीपरों सहित वाहन जब्त किया है। उन्होंने कहा कि वन काटुओं को पकडऩे के लिए विभाग ने अभियान छेड़ दिया है।

Samachar First

Recent Posts

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

3 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

3 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

3 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

3 hours ago

डीसी ने मुल्थान में प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा, प्रबंधन को दिए निर्देश

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शनिवार को मुल्थान में पन बिजली परियोजना से प्रभावित क्षेत्र का…

4 hours ago

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

19 hours ago