क्राइम/हादसा

कुल्लू: अड्डा पर बस पार्क करते समय HRTC चालक को लगा करंट, गंभीर घायल

जिला मुख्यालय कुल्लू के बस अड्डा सरवरी पर एक HRTC बस चालक को करंट लगने से झुलस गया। हादसे के बाद तुरंत बस चालक को गंभीर हालत में क्षेत्रिय अस्पताल कुल्लू में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार HRTC चालक नरेश कुमार शनिवार सुबह सरवरी अड्डा पर बस को पार्क कर रहा था। इसी दौरान बस बिजली की तार को छू गई और बस में करंट आ गया।

बस में करंट आने से चालक को जोरदार झटका लगा। करंट लगने से चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। इतना ही नहीं बस में करंट आने से टायर में भी आग लग गई। बस में लगी आग बुझाने के लिए दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इसके बाद अड्डा पर मौजूद लोगों ने बस चालक को गंभीर हालत में अस्पताल ले गए जहां उसका उपचार जारी है। गनीमत यह रही कि जिस समय ये हादसा पेश आया उस समय बस में कोई सवारी मौजूद नहीं थी जिस कारण से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

Samachar First

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी…

24 mins ago

लाहौल स्पीति के नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय पर्वतारोहित रवाना

स्पीति के  6303 मीटर की ऊंचाई  चाउ चाउ कांग नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय…

3 hours ago

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल इंडी गठनबंदन का वैचारिक दिवालियेपन के…

5 hours ago

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा पारदर्शी, निष्पक्ष और…

6 hours ago

मूमता में मतदाताओं को किया जागरूक

नगरोटा उपमंडल के मूमता पंचायत में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने लोक संगीत…

7 hours ago

डेंगू दिवस पर सराह की झुग्गी झोपड़ी बस्ती में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

राष्ट्रीय डेंगू दिवस मुख्यचिकित्सा अधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला के सौजन्य और टोंगलेंन चेरिटेबल ट्रस्ट के…

7 hours ago