<p>कुल्लू के आनी उपमंडल की कोठी पंचायत के एक मकान में आग लगने का मामल सामने आया है। आग लगने से मकान जलकर राख हो गया। वहीं इस हादसे में घर के अंदर सो रहे बाप-बेटा भी झुलस गए हैं। अग्निकांड की इस घटना में घर के अंदर रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। हादसा सुबह 8 बजे के करीब पेश आया।</p>
<p>आग से परिवहन निगम के कर्मचारी रणजीत का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। जानकारी के मुताविक सुबह शोधा गांव में एक घर मे अचानक शॉट सर्किट के कारण रसोई में सिलेंडर की पाईप जलने से आग ज्यादा भड़की जिससे रसोई में रखे सामान जलकर राख हो गया । इस घटना में दो लोग गंभीर घायल हो गया जिनकों ईलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल आनी पहुंचाया। जहां बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है।</p>
<p>मामले की पुष्टि करते हुए एसडीएम आनी चेत सिंह ने बताया कि हादसे में दो लोग गंभीर घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। राजस्व विभाग के अधिकारियों को नुक्सान का आंकलन के लिए भेजा है। घायल को 3 हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है।</p>
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…