<p>कुल्लू के आनी उपमंडल में मौहवीं गांव में तेंदुए ने एक महिला पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से खणी पंचायत के मौहवीं गांव की 45 वर्षीय महिला कृष्णा देवी घायल हो गई है। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार कृष्णादेवी अपने बग़ीचे में घास काट कर रही थी। इस दौरान साथ लगते जंगल की ओर से एक तेंदुआ ने अचानक हमला कर दिया। कृष्णा देवी इस दौरान जोर जोर से चिल्लाई तो तेंदुआ भाग निकला।</p>
<p>स्थानीय पंचायत प्रधान अनूप ठाकुर के अनुसार महिला को घायलावस्था में आनी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। हादसे की सूचना वन विभाग को भी दी गई है। स्थानीय लोग हादसे के बाद दहशत के साए में हैं और उन्होंने विभाग से तेंदुआ को पकड़ने की मांग की है।</p>
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…