कुल्लू: 506 ग्राम चरस सहित महिला और पुरुष गिरफ्तार

<p>पुलिस थाना बंगाणा के तहत समूरकलां में एक कार से नशे की खेप बरामद की गई है। एसआईयू टीम और बंगाणा पुलिस की संयुक्त टीम ने नाकेबंदी के दौरान कार से 506 ग्राम चरस पकड़ी है। चरस रखने के आरोप में पुलिस ने कार चालक जीवन शर्मा निवासी समूरकलां और सुन्नी देवी निवासी अरसू, जिला कुल्लू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार में कब्जे में कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। नशे की खेप कहां से आई और कहां लेकर जा रहे थे इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।</p>

<p>जानकारी के मुताबिक मंगलवार को एसआईयू और थाना बंगाणा की टीम ने संयुक्त रूप से गुप्त सूचना के आधार पर समूरकलां के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस ने मारूति कार नं 20ए 0282 को चैकिंग के लिए रोका। कार में तलाशी के दौरान 506 ग्राम की चरस बरामद की गई। पुलिस ने इस संबंध में कार सवार जीवन शर्मा निवासी समूरकलां और सुन्नी देवी निवासी अरसू थाना तहसील निरमंड जिला कुल्लू को गिरफ्तार किया है।</p>

<p>पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसआईयू की टीम में हैडकांस्टेबल विकास दीप, अजय कुमार और बंगाणा पुलिस की टीम में एएसआई प्रेमपाल, हैड कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल निशा और संजय कुमार शामिल रहे। डीएसपी हैडक्वार्टर अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है। दोनों से नशे की खेप बारे पूछताछ की जाएगी। दोनों को जल्द अदालत में पेश किया जाएगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

9 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

9 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

10 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

10 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

11 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

12 hours ago