<p>बंजार पुलिस द्वारा चरस की बड़ी खेप के साथ पकड़े गए देवता के पुजारी की संपत्ति को सीज कर दिया है। पुलिस ने पुजारी के पीएनबी, एसबीआई और कांगडा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के खातों को सीज कर दिया है जिसमें 8 लाख रुपए से अधिक की राशि जमा है। जबकि वह अपने इन तीन बैंकों के खातों से 60 लाख रुपए से अधिक की ट्रांजेक्शन कर चुका है जो उसकी आय के अनुरूप नहीं है। ऐसे में पुलिस ने बैंक खातों को सीज कर दिया है।</p>
<p>गौरतलब है कि बंजार पुलिस ने 37 वर्षीय भेवाराम पुत्र रेवती राम निवासी देवठा तहसील बंजार जिला कुल्लू को 11 फरवरी, 2020 को बंजार पुलिस की टीम ने 11 किलो 876 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था। उक्त व्यक्ति स्थानीय देवता के मंदिर में पुजारी का काम करता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था और उसके बाद ज्यूडिशियल कस्टडी पर चल रहा है।</p>
<p>मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि जब पुलिस ने चरस के साथ पकड़े गए पुजारी की संपत्ति की जांच की गई तो उसका बैंक बैलेंस और खातों से ट्रांजिक्ट किया गया पैसा आय के अनुरूप नहीं है। ऐसे में पुलिस ने उसके बैंक खातों को सीज कर दिया है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(5821).jpeg” style=”height:341px; width:650px” /></p>
Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ 13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…
No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…
Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…
Ratan Tata successor Noel Tata: नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…
Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…
RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…