कुल्लू: मनालसु नाले में बहे व्यक्ति का शव ब्यास नदी से बरामद

<p>पर्यटन नगरी मनाली के साथ बहते मनालसु नाले में बहे व्यक्ति का शव ब्यास नदी से बरामद हुआ है। यह शव घटनास्थल से करीब 20 किलोमीटर दूर बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार मनाली गांव के 44 वर्षीय मीने राम पुत्र मान दास का शव दूसरे दिन ब्यास नदी से बरामद किया है।</p>

<p>बता दें कि व्यक्ति रविवार को मनालसु नाले के बहाव में बह गया था। सोमवार को लोगों ने शव के कटराई विहाल में नदी के बीच फंसे होने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक के घर वालों को भी सूचित किया।</p>

<p>सूचना मिलते ही मनाली गांव के दर्जनों युवा परिजनों सहित कटराई विहाल पहुंचे और युवाओं की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला। घर वालों ने शव की शिनाख्त की। डीएसपी मनाली शेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(3568).jpeg” style=”height:444px; width:800px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

8 mins ago

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

14 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

15 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

15 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

15 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

16 hours ago