<p>जिला कुल्लू के दूर दराज क्षेत्र आनी उपमंडल को शिमला और रामपुर से जोडने वाला एचएच-305 पहाड़ी दरकने से बंद हो गया है। इस मार्ग में लुहरी और छांबटी के समीप कारशा में पहाड़ी दरक गई है। एनएच के रामपुर स्थित एक्सीयन पीसी नेगी ने बताया कि उन्होंने मार्ग को सुचारू करने के लिए आनी स्थित एसडीओ सुनील गुप्ता को निर्देश जारी कर दिए हैं ताकि वाहनों की आवाजाही सुचारू हो।</p>
<p>हालांकि यहां पहाड़ी दरकने का क्रम बुधवार को भी जारी था लेकिन वीरवार को यह मार्ग पहाड़ी दरकने से मार्ग पूरी तरह से यातायात के लिए बंद हो गया है। जबकि पहाड़ी का दरकना अभी भी लगातार जारी है। ऐसे में यातायात को अब वाया शुश मुंगरी मार्ग होते हुए डायवर्ट कर दिया गया है। जिसमें करीब 20 से 25 किलोमीटर सफर अतिरिक्त करना पड़ रहा है।</p>
<p>एनएच-305 लुहरी आनी को डबल लेन करने के लिए ठेकेदारों द्वारा की गई कटिंग के चलते पहाड़ कच्चे हो गए हैं। जिस कारण कारशा नामक स्थान पर पहाड़ दरकना शुरू हो गया है जो आने जाने वाले वाहनों और यात्रियों के लिए खतरनाक हो गया है।</p>
Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ 13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…
No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…
Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…
Ratan Tata successor Noel Tata: नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…
Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…
RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…