<p>कुल्लू पुलिस ने भांग और अफीम की खेती करने के मामले में दो व्यक्तियों की गिरफ्तारी की है। पुलिस ने करीब डेढ़ साल के बाद इस मामले में गिरफ्तारियां की है। कुल्लू पुलिस ने 14 जून, 2018 को लगवैली के तिउंण क्षेत्र में 10 हजार भांग और 8 हजार 375 अफीम के पौधे नष्ट किए थे और उसके बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। छानबीन करने के बाद और भूमि की डिमार्केशन में जिस भूमि पर भांग और अफीम की खेती की गई थी वह क्षेत्र के ही दो व्यक्तियों के नाम निकली।</p>
<p>मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि इस मामले में चंद्र सिंह पुत्र साजू राम निवासी तिउण और झावे राम पुत्र भिखम राम निवासी तिउंण को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें आज न्यायालय में पेश किया गया था। जहां से दोनों को 7 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा है।</p>
समाचार फर्स्ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…
सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…
Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…
Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…
Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…
Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…