क्राइम/हादसा

लद्दाख: प्रतिबंधित क्षेत्र में गाड़ी चलाते पकड़े गए जयपुर के पर्यटक, 50 हजार का जुर्माना

मैदानी क्षेत्रों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी से निजात पाने के लिए पर्यटक पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। लेकिन कई बार पर्यटक प्रतिबंधित क्षेत्रों में जाकर प्राकृतिक परिदृश्य को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसा ही कुछ जयपुर से लद्दाख घूमने आए दंपत्ति के साथ हुआ है। उक्त दंपत्ति पर्यटक लेह के प्रतिबंधित क्षेत्र में गाड़ी चलाते पकड़े गए जिसके चलते उन्हें 50 हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ा है।

बता दें कि लेह के नुब्रा घाटी के हुंदर में रेत के टीले काफी लोकप्रिय हैं और अपने ठंडे रेगिस्तान के परिदृश्य के लिए जाने जाते हैं। लेकिन उक्त दंपत्ति प्रतिबंध के बावजूद इन रेत के टीलों पर गाड़ी चलाते पकड़े गए हैं। लेह पुलिस ने अपने फेसबुक के जरिए ये जानकारी साझा करते हुए लिखा, “एक पर्यटक वाहन को नुब्रा के हुंदर में रेत के टीलों पर कार न चलाने के निर्देश का उल्लंघन करते हुए पाया गया। जयपुर के दंपति पर कानून के अनुसार मामला दर्ज किया गया और उनसे 50,000 रुपये का बांड लिया गया है।”

वहीं लेह पुलिस ने अन्य पर्यटकों से भी अनुरोध किया है कि वे रेत की टीलों पर वाहन न चलाएं क्योंकि आप प्राकृतिक परिदृश्य को नुकसान पहुंचाते हैं और निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हैं।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) द्वारा राज्य, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान के…

8 hours ago

एसीएस तथा एडीजीपी ने जिला प्रशासन के साथ की बैठक

धर्मशाला: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के धर्मशाला प्रवास को लेकर सुरक्षा तथा अन्य तैयारियों की समीक्षा…

8 hours ago

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शुरू किया पत्रक वितरण अभियान

प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता युवा…

8 hours ago

चुनाव आयोग का कांग्रेस के साथ सौतेला व्यवहार: जगत सिंह नेगी

हिमाचल प्रदेश के बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने चुनाव आयोग पर कांग्रेस…

8 hours ago

पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया : कांग्रेस

धर्मशाला से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजयइंद्र कर्ण और पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा…

10 hours ago

कांग्रेस 3 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को एनाउंस करने के लिए दुविधा में

हिमाचल में 6 सीटों पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर…

11 hours ago