इंडिया

कोरोना देने लगा चौथी लहर का संकेत! रोजाना तेजी से बढ़ने लगे मरीज

भारत में कोरोना वायरस की चौथी लहर के सिग्‍नल मिल रहे हैं। कोविड-19 के मामलों में पिछले कुछ दिन से काफी तेज उछाल देखने को मिला है। जनवरी 2022 में तीसरी लहर के बाद पहली बार एक दिन में 7,000 से ज्‍यादा दर्ज किए गए। एक ही दिन के अंतर पर नए संक्रमितों में करीब 40 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

सिर्फ 10 दिन के भीतर ही रोज आने वाले मामलों का सात दिनी औसत दोगुना हो गया है। बुधवार को 7,230 कोविड-19 केस मिले। टेस्‍ट पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 2.3% पहुंच गया जो कि फरवरी 2015 के बाद सबसे ज्‍यादा है। हमारे सहयोगी टाइम्‍स ऑफ इंडिया के कोविड डेटाबेस के अनुसार, यह आंकड़ा 1 मार्च के बाद सर्वाधिक है। गुरुवार को 7,500 से ज्‍यादा केस आए।

कोरोना मामलों में सबसे चिंताजनक स्थिति महाराष्‍ट्र और केरल की है। बुधवार को देशभर से आए कोविड मामलों का करीब 70% इन्‍हीं दो राज्‍यों से था। आंकड़ों में सिल्‍वर लाइनिंग यह है कि मृत्‍यु-दर कम रही है। रविवार को खत्‍म हुए सप्‍ताह में 24 मृत्‍यु दर्ज हुईं और इस हफ्ते अभी तक 11 मरीजों ने दम तोड़ा है। इन आंकड़ों में पिछले दिनों का रीकंसिलिएशन डेटा शामिल नहीं है।

Balkrishan Singh

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

8 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

8 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

8 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

8 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

9 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

12 hours ago