<p>चंडीगढ़-मनाली हाइवे पर लैंडस्लाइडिंग होने से एक कार चपेट में आ गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के गंभरोला में पुल के पास पहाड़ी से मलबा गिर गया। इस दौरान यहां से गुजर रही एक कार इसकी चपेट में आकर खाई में जा गिरी। इस हादसे से कार में सवार 5 लोगों में से 3 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल बताए जा रहे हैं।</p>
<p>दोनों घायलों को बिलासपुर अस्पताल ले जाया गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। हाईवे से मलबा हटाने का कार्य जारी है। पुलिस ने मृतक लोगों के शवों को स्थानीय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।</p>
<p>भारी बारिश के चलते जगह जगह से हादसों और नुकसान की खबरें आ रही हैं। शुक्रवार को शिमला में तीन जगह लैंडस्लाइड होने से रोड ब्लॉक हो गए हैं और यहां पर जाम लग गया था। दोनों ओर गाड़ियों की लंबी लाइनें लगी हुईं थीं। वहीं, मंडी के बागीनाला में भी बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है, जहां राहत कार्य चला हुआ है।</p>
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…