सिरमौर: नाहन में तेंदुए का आतंक, 30 भेड़-बकरियों को बनाया शिकार

<p>सिरमौर जिले के उपमंडल नाहन राजगढ़ के तहत नेरी कोटली पंचायत में एक तेंदुए ने 30 भेड़-बकरियों को शिकार बनाया है। तेंदुए के आतंक से क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ है। भयभीत ग्रामीण घरों से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं।</p>

<p>जानकारी के अनुसार नेरी कोटली पंचायत के बनालीधार गांव के डरैना निवासी लक्ष्मी सिंह की गोशाला में सुबह पांच बजे तेंदुए ने हमला कर दिया। जैसे ही तेंदुआ गोशाला में घुसा भेड़ बकरियों की आवाजें सुनकर लक्ष्मी सिंह का परिवार भी गोशाला की तरफ दौड़ा। लोगों को देखते ही तेंदुआ भाग खड़ा हुआ, लेकिन तब तक तेंदुआ 30 भेड़ और बकरियों को अपना निवाला बना चुका था। इससे पशुपालक को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा है।</p>

<p>इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना बना हुआ है। डरैना निवासी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि तेंदुए ने 30 भेड़-बकरियों को शिकार बनाया है। उन्होंने बताया कि वन विभाग को इसकी सूचना दी गई है। विभाग की ओर से मौके पर पहुंचे अधिकारी और कर्मियों ने ढाई लाख रुपये के करीब नुकसान आंका है।</p>

Samachar First

Recent Posts

05 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, किसके लिए रहेगा आज का दिन शुभ

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज इच्छित कार्य पूर्ण…

14 mins ago

लापरवाह एनएचएआई काे ग्रामीणों ने दिखाया आइना, किराए पर ली मशीनरी से किया मरम्मत कार्य

  Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…

10 hours ago

प्रवासी मजदूर की गला घोट कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

  हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…

10 hours ago

बस से बाइक टकराने से हुई दुर्घटना में युवक की मौत

  विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…

10 hours ago

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

10 hours ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

10 hours ago