ऊना: फर्जी डॉक्यूमेंट देकर बैंक से लिया लोन, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

ऊना के पंजाब नेशनल बैंक की अंब ब्रांच से धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। बैंक मैनेजर ज्वालामुखी निवासी के विरुद्ध फर्जी डॉक्यूमेंट देकर बैंक से 59 हजार रुपये लोन लिए जाने और वापस न लौटाने की शिकायत दर्ज करवाई है। अंब पुलिस ने अदालत के आदेश पर धौखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार पीएनबी अंब के शाखा प्रबंधक ने शिकायत में बताया कि 21 सितंबर 2012 को सोहनलाल निवासी हीरां ज्वालामुखी कांगडा ने खुद को विजय कुमार निवासी कुठियाडी अंब के रूप में अपना परिचय दिया और बैंक की योजना के तहत कृषि क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया। उसने इसके लिए 2009 -2011 की जमाबंदी और वोटर कार्ड, राशन कार्ड और पब्लिक नोटरी द्वारा बनाया गया ऐफिडेविट प्रस्तुत किया। उसी दिन बैंक में खाता खोला।

(आगे ख़बर के लिए स्क्रॉल करें…)

जिसके लिए बैंक के पुराने ग्राहक विनोद कुमार निवासी मुबारिकपुर ने उसकी वेरिफिकेशन की। इसके जरिये आरोपी ने बैंक से 59 हजार रुपये का लोन लिया, परंतु बाद में कोई किस्त अदा नहीं की। बैंक की जांच पड़ताल में उसके द्वारा प्रस्तुत सारे कागजात गलत पाए गए। उसका नाम वोटर लिस्ट में भी नहीं था। अंब के डीएसपी मनोज जम्वाल ने बताया कि पुलिस ने अदालत के आदेष पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

21 mins ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को विस्तार सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है।…

33 mins ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

1 hour ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

2 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

2 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

3 hours ago