पांवटा साहिब घूमने आया युवक यमुना नदी में डूबा, मौत

<p>पांवटा साहिब में रविवार को यमुना नदी में डूबने से एक 24 साल के युवक की मौत हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने नदी से युवक के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।</p>

<p>मृतक की पहचान सूरज मौर्य पुत्र सोम प्रकाश देहरादून निवासी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सूरज नहाने के लिए नदी में उतरा और इसी बीच नहाते हुए नदी में डूब गया। मृतक के भाई दीपक ने बताया कि सूरज गुरुद्वारे के आस पास टहल रहा था, लेकिन अचानक ही नदी के पास से उन्हें लोगों की चिल्लाने की आवाज सुनी और जब वह नदी के पास पहुंचे तो पता लगा कि सूरज नदी में डूब गया है।</p>

<p>सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची ओर स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की नदी में तलाश की। तीन घंटे की कड़ी मश्कत के बाद स्थानीय गौताखोरों&nbsp; की मदद से युवक को नदी से निकाला गया, जिसकी तब तक मौत हो चुकी थी। वहीं, थाना प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि युवक का शव नदी से निकाल लिया गया है ओर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

पंचायती और नगर निकाय उपचुनावों में भाजपा और कांग्रेस की टक्कर, सोलन में भाजपा की बढ़त

  Shimla : रविवार को हिमाचल प्रदेश में हुए नगर निकाय उपचुनावों में सोलन नगर…

4 mins ago

हिमाचल की प्रतिभा रांटा की फिल्म ‘लापता लेडीज’ ऑस्कर 2025 के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री

  शिमला: बॉलिवुड फिल्म निर्देशक किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर-2025 के लिए…

25 mins ago

रात के अंधेरे में एसीपी सुकन्या शर्मा ने ली महिला सुरक्षा की परीक्षा

Luckhnow/ Agencies। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सुकन्या शर्मा…

51 mins ago

आंध्रप्रदेश जा रहा 15 लाख का सेब लदा ट्रक बीच रास्ते से गायब

शिमला: हिमाचल प्रदेश से लगभग ₹15 लाख मूल्य के सेब लेकर आंध्र प्रदेश जा रहा…

2 hours ago

एडीएम कांगड़ा डॉ. हरीश गज्जू CM के अतिरिक्त सचिव, विशाल शर्मा SDM हरोली

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने रविवार को अवकाश के बावजूद प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच…

2 hours ago

आज का राशिफल: जानें किस राशि के लिए सोमवार शुभ रहेगा

आज का राशिफल 30 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

3 hours ago