मंडी: देव कामरुनाग के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की 2 कारें हादसा का शिकार हो गईं। हादसे में 13 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सभी घायल आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार रविवार शाक को हमीरपुर और पद्धर के दो परिवार जो आपस में रिश्तेदार लगते हैं देव कामरुनाग के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। एक गाड़ी में 4 लोग सवार थे जबकि एक गाड़ी में 9 लोग सवार थे। आगे निकल गई एक गाड़ी दूसरी गाड़ी का इंतजार करने के लिए गड़ाहल नामक स्थान पर रूकी।
इसी बीच पीछे से आ रही दूसरी तेज रफ्तार गाड़ी ने खड़ी गाड़ी को टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर दोनों कारें खाई में जा गिरी। हादसे में दोनों कारों में सवार 13 लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को खाई से बाहर निकाला और इलाज के लिए गोहर अस्पताल पहुंचाया।
पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…
Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…
Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…
पार्षद और भाजपा प्रवक्ता शैलेंद्र गुप्ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…
सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…
Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…