क्राइम/हादसा

मंडी: ट्रैक्टर पलटने से व्यक्ति की मौत, 10 दिन बाद थी बेटे की शादी

सरकाघाट उपमंडल के नबाही में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। यहां नबाही पंचायत के मतेहड़ी में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मेहरचंद (65) पुत्र कृष्ण चंद के तौर पर हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी, बेटी और बेटा छोड़ गया है। बेटे की 10 दिन बाद शादी थी।

जानकारी के अनुसार मेहरचंद गुरुवार शाम को ट्रैक्टर लेकर अपने खेतों की बिजाई करने जा रहा था। उन्होंने ट्रैक्टर पर गेहूं का बीज और देशी खाद की बोरियां रखी थी। जैसे ही वे मतेहड़ी सड़क पर पहुंचा तो सड़क पर कुछ आवार पशुओं को बचाते हुए ट्रैक्टर की ट्रॉली पलट गई और 20 फीट नीचे ढांक से गिर गई। ट्रैक्टर पलटने से चालक मेहरचंद भी ट्रैक्टर के नीचे दब गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर के नीचे दबे मेहरचंद को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

इसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

1 hour ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

1 hour ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

2 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

4 hours ago