<p>मंडी के सरकाघाट उपमंडल की एक ग्राम पंचायत की महिला प्रधान ने इलाके के एक अधिकारी पर मानसिक प्रताड़ना के संगीन आरोप लगाए हैं। महिला प्रधान का कहना है कि अधिकारी काम के बहाने उसे अपने क्वार्टर पर बुला रहा है और उसकी पंचायत के कोई काम नहीं होने दे रहा है। अधिकारी के खिलाफ लिखित शिकायत लेकर गुरुवार को महिला प्रधान पहले डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर से मिली और बाद में एसपी मंडी गुरदेव शर्मा से मिलकर कानूनन कार्रवाई की गुहार लगाई।</p>
<p>पंचायत प्रधान ने बताया कि उक्त अधिकारी चुनावों के दौरान इलाके में आया है और यहां आने के बाद से ही उसने इसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का काम छेड़ रखा है। महिला प्रधान का आरोप है कि कभी यदि कार्यालय में वह काम करवाने जाती है तो अधिकारी उसका हाथ पकड़ने लग जाता है। वहीं उक्त अधिकारी बार-बार यह कह रहा है कि पहले कमरे में आकर मिलो उसके बाद तुम्हारे काम किए जाएंगे।</p>
<p>महिला प्रधान ने प्रशासन और पुलिस सहित मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से कार्रवाही की मांग उठाई है। उनका कहना है कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे अभियानों के संचालन का जिम्मा ऐसे अधिकारियों को दे रखा है जो महिलाओं के प्रति गलत सोच रखते हैं। वहीं, महिला प्रधान की शिकायत के आधार पर एसपी ने जांच के आदेश दे दिए हैं। एसपी ने डीएसपी सरकाघाट को इस पूरे मामले की जांच करने को कहा है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(4335).jpeg” style=”height:679px; width:540px” /></p>
Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…
Ballot paper elections in India: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश…
Tragic Road Accident in Sirmour; सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की तहसील में आंज भोज…
Mumbai: अजित पवार गुट के NCP नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात…
Kullu Dussehra Begins: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को कुल्लू के रथ मैदान में…
International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…