मंडी: बखरौट में चार कमरों का मकान चढ़ा आग की भेंट, 5 लाख का नुकसान

<p>मंडी जिला के करसोग उपमंडल की पंचायत बखरौट के जधोग गांव में मंगलवार दोपहर अचानक एक घर में आग लग गई । गनीमत यह रही थी आगजनी के वक्त घर पर कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। जिससे एक बड़ी घटना भी हो सकती थी। प्रथम दृष्टि से आग लगने का कारण शॉट सर्किट माना जा रहा है। आगजनी की इस घटना में पीड़ित परिवार को करीब 5 लाख रूपये का नुकसान हुआ है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार बखरोट पंचायत के जधोग गांव में जब लोगों ने घर से धुआं उठता देखा तो&nbsp; ग्रामीणों इक्टठे होकर आग पर काबू पाने में जुट गए। लेकिन आग इतनी प्रचंड थी कि बेगाराम पुत्र धनीराम का खून पसीने से बनाया गया मकान देखते ही देखते आंखों के सामने राख ढेर में तब्दील हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दीए पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का मुआयना कर स्थिति का जायजा लिया।</p>

<p>नायब तहासीलदार करसोग सार्थक शर्मा ने बताया कि हल्का पटवारी ने घटनास्थल का दौरा कर लिया हैए नुक्सान का आकलन कर लिया गया है । इसमें करीब पांच लाख का नुक्सान माना गया है। पीड़ित परिवार को फौरी राहत के रुप मे दस हजार रूपए की राशि दे दी गई ह्रै। डीएसपी करसोग अरुण मोदी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आगामी कार्रवाई जारी है।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

7 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

7 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

8 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

8 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

9 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

9 hours ago