मंडी: तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला विद्युत विभाग से रिटायर्ड अधिशाषी अभियंता, मौत

<p>सरकाघाट उपमंडल के पौंटा बाज़ार में घुमारवीं-सरकाघाट सड़क पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक व्यक्ति को रौंद डाला। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान करता सिंह (72) निवासी तहसील बलद्वाड़ा मंडी के रूप में हुई है। करतार विद्युत विभाग से अधिशाषी अभियंता के पद से रिटार्यड थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार करतार सिंह घर से सब्जी लेने के लिए पौंटा कस्बे में आए थे। खरीदारी करने के बाद वह घर की ओर पैदल चलने के लिए सड़क को पार कर रहे थे तो जाहू की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।</p>

<p>मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि ट्रक चालक के विरुद्ध लापरवाही से गाड़ी चलाने और एक व्यक्ति की जान जाने का मामला दर्ज कर दिया गया है। ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में लेकर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।</p>

Samachar First

Recent Posts

रावण का दहन, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया सौहार्द और विकास का संदेश

  Dussehra: हिमाचल में दशहरा हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया। शिमला सहित सोलन, मंडी, कांगड़ा,…

5 mins ago

खाटू श्याम धाम के लिए एचआरटीसी बस सेवा नवंबर से फिर शुरू

HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र…

35 mins ago

52 साल बाद चूड़धार में शांत महायज्ञ, 28,000 भक्त बने साक्षी

  Shrigul Maharaj temple ceremony: चूड़धार स्थित शिरगुल महाराज के पवित्र मंदिर में शुक्रवार को…

50 mins ago

HRTC की स्वर्ण जयंती पर कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा, 4% DA के साथ 50 करोड़ ओवरटाइम भुगतान

HRTC golden jubilee announcements: हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने अपने 50 वर्षों के सफर…

1 hour ago

Shimla: विजयादशमी पर सिंदूर की होली, महिलाओं ने दी मां दुर्गा को विदाई

Kalibari Temple Durga prayers: देशभर में विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है,…

1 hour ago

हिमाचल में भूकंप: शिमला में 3.0 तीव्रता के झटके

EarthquakeTremors:  हिमाचल प्रदेश के शिमला और आसपास के क्षेत्रों में आज दोपहर 3:32 बजे भूकंप…

2 hours ago