मंडी: सराज में महिला के सामने से ही तेंदुआ उठा ले गाय को, मार डाला

<p>सराज विधानसभा क्षेत्र की बालीचौकी तहसील के सोमनाचनी के गांव बूंग में तेंदुए ने एक जर्सी पालतू गाय को महिला के सामने सामने उठाकर मार डाला। पूर्व उपप्रधान लालमन ने बताया कि उसकी बहू खिला देवी बीते शाम रोज की तरह अपनी गायों को चराने के लिए खेत में ले गई थी। दो जर्सी गायों के साथ साथ अन्य मवेशी भी थे। खेत के एक कोने से अचानक तेंदुआ निकला और सीधा गाय पर झपटा और उसे गले से दबोचते हुए ले गया। खिला देवी ने जोर जोर से शोर मचाया और अपनी जान खतरे में देख कर भी चिल्लाने लगी। आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए मगर तब तक तेंदुआ एक गाय को अपना शिकार बना चुका था।</p>

<p>शोर मच जाने व ज्यादा लोगों के आ जाने से तेंदुआ गाय को मार कर झाड़ियों में फेंक कर भाग गया। लालमन ने बताया कि इससे पहले इस तेंदुए ने कई भेड़ बकरियों व कुत्तों को अपना शिकार बनाया है। बड़ी पालतू जर्सी गाय को षिकार बना डालने से पूरे इलाके में दहश्त पैदा हुई है। लोग बाहर निकलने से डर रहे हैं कि कहीं अब उसका अगला शिकार कोई मानव प्राणी ही न बन जाए। लालमन की सूचना पर पशुपालन व राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची तथा मारी गई गाय का मुआयना करके अपनी रिपोर्ट बनाई। उन्होंने इस बारे में वन विभाग व बालीचौकी पुलिस को भी सूचित कर दिया हैं। वन विभाग से मांग की गई है कि इससे पहले कि यह तेंदुआ आदमखोर हो जाए इसे पिंजरा लगाकर पकड़ा जाए व गाय का मुआवजा दिया जाए।</p>

Samachar First

Recent Posts

किन्नौर में 300 मीटर खाई में गिरा ट्रक, दो की मौके पर मौत

Kinnaur truck accident: किन्नौर ज़िले के निगुलसरी के पास एक  सड़क दुर्घटना में एक ईंटों…

8 hours ago

मस्जिद की 3 मंजिल गिराने के फैसले को न्यायालय में चुनौती की तैयारी

Sanjauli Mosque Demolition Controversy: राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद की तीन अवैध…

8 hours ago

रेडियोग्राफर और लैब टेक्नीशियन का वेतन होगा दोगुना, आईजीएमसी में 10 करोड़  से  दो छात्रावास

CM Sukhu Announcement: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को आईजीएमसी ट्रॉमा सैंटर के लोकार्पण…

8 hours ago

Kangra News: शोभा यात्रा के साथ हुई शाहपुर दशहरा उत्सव की शुरूआत

  शाहपुर का जिला स्तरीय दशहरा मेले का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ।…

9 hours ago

झूठा प्रचार करने से बचें PM मोदी, जयराम झूठ बोलने में PhD: CM सुक्खू

CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल…

13 hours ago

कंगना के बाद विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी में खोला कैंप ऑफिस

  Vikramaditya Singh Camp Office Mandi : मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा मंडी में…

14 hours ago