क्राइम/हादसा

मंडी: एक किलो से अधिक चरस के साथ कांगड़ा निवासी गिरफ्तार

पधर पुलिस ने नाके के दौरान एक युवक को एक किलो 152 ग्राम चरस सहित धर दबोचा है। चरस के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान पृथि सिंह (47) पुत्र जमेदार निवासी सरोया मुल्थान जिला कांगड़ा के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने की है। उन्होंने कहा कि नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। नशा तस्करों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।

जानकारी के अनुसार पधर पुलिस की टीम ने थाना प्रभारी अशोक कुमार के नेतृत्व में घटासनी बरोट मार्ग पर नाका लगा रखा था। इस दौरान पुलिस टीम को कधार के पास एक व्यक्ति पैदल आता दिखा। व्यक्ति ने बाथ में एक बैग लिया हुआ था। जैसे ही व्यक्ति की नजर पुलिस पर पड़ी तो वह घबरा गया और वहां से भागने का प्रयास करने लगा।

पुलिस जवानों ने स्थिति को भांपते हुए कुछ ही देर में उस व्यक्ति को काबू कर लिया । पुलिस ने जब व्यक्ति के बैग की तलाशी ली तो उसमें से एक किलो 152 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए चरस को कब्जे में लेकर आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस शख्स से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह चरस की ये खेप कहां से लाया था और इसे कहां सप्लाई करना था।

Samachar First

Recent Posts

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

19 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

19 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

19 hours ago

बिके हुए आशीष शर्मा बहरूपिया, लोगों का स्वाभिमान भाजपा को बेचा: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार शाम हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार…

19 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में हिमकेयर में बच्चों के लिए आईसीयू सेवाएं निःशुल्क

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

19 hours ago

सीएम 28000 नौकरियां देने की बात कहकर प्रदेश की जनता को सफेद झूठ परोस रहे हैं : बिंदल

धर्मशाला: देहरा विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा…

2 days ago