<p>मंडी जिले के पर्यटन स्थल पराशर में एक वैन (HP 58-1907) सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में वैन के सड़क के निचे लुढ़कने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। हादसे में घायलों को कटौला में प्राथमिक उपचार देने के बाद जोनल अस्पताल मंडी रेफर किया गया है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार हादसे के समय वैन में 6 लोग सवार थे, जो पराशर घूमने जा रहे थे। इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। दो घायलों की पहचान हो चुकी है। अमित और पीयूष निवासी बनोगी तहसील मनाली इस हादसे में घायल हुए हैं। अन्य घायलों और मृतकों की पहचान की जा रही है।</p>
<p>एएसपी मंडी पुनित रघु ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क ने नीचे गाड़ी लुढ़कने से 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए है। गाड़ी में सवार दो अन्य लोगों को आंशिक चोटें आईं हैं। उन्होंने बताया का घायलों को कटौला में प्राथमिक उपचार दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। </p>
चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक बड़ा झटका…
समाचार फर्स्ट हिमाचल डेस्क :हिमाचल प्रदेश में हादसों में एसपीओ समेत तीन लोगों की…
Shimla: जुब्बल में नेपाली दंपत्ति ने सास और बहू समेत घर के केयर…
New Delhi, Agencies: बांग्लादेश ने भारत में अपने उच्चायुक्त मुस्तफिजुर रहमान को अचानक वापस…
Shimla/Mandi : सांसद व अभिनेत्री कंगना इन दिनों मंडी के दौरे पर हैं। अपने…
Shimla:नवरात्र की सभी पाठकों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि है।…