क्राइम/हादसा

ऊना में भीषण अग्निकांड, प्रवासी मजदूरों की दर्जनों झुग्गियां जलकर राख

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में एक बार फिर बड़ा अग्निकांड हुआ है। यहां गुरुवार को सत्संग भवन के साथ बनाई गई प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में अचानक से आग लग गई। अग्निकांड की इस घटना में मजदूरों की करीब 100 से अधिक झुग्गियां जलकर राख हो गई है। सूचना मिलेत ही फायर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही की अग्निकांड की इस घटना में कोई जानी नुकसान की खबर तो नहीं है लेकिन झुग्गियां जलने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। आग लगने का कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार वीरवार को दोपहर बाद ऊना के वार्ड चार स्थित प्रवासियों की झुग्गियों में अचानक आग भड़क गई। बताया जा रहा है कि जिस समय ये हादसा पेश आया उस समय प्रवासी मजदूर काम पर गए थे और उनके बच्चे झुग्गियों के आसपास खेल रहे थे। झुग्गियों से धुआं निकलता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने झुग्गियों में मौजूद बच्चों और परिवारों को सतर्क किया। इसके पश्चात लोगों ने इसकी सूचना फायर विभाग को दी। सूचना मिलते ही विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।

बता दें कि इससे पहले 31 मार्च को ऊना के बाथू में भी इसी तरह की घटना पेश आई थी। यहां आग लगने से प्रवासी मजदूरों की करीब 250 झुग्गियां जलकर राख हो गई थी। हालांकि इस घटना में भी कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ था लेकिन गरीब मजदूरों की लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई थी। वहीं, एक फायर कर्मी भी आग को बूझाते समय झुलस गया था।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया : कांग्रेस

धर्मशाला से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजयइंद्र कर्ण और पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा…

40 mins ago

कांग्रेस 3 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को एनाउंस करने के लिए दुविधा में

हिमाचल में 6 सीटों पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर…

2 hours ago

गुस्साई अध्यापिका ने छुरी दिखाकर धमकाया, शिकायत दर्ज

जिले के नाचन विधानसभा व सुंदरनगर उपमंडल में आने वाली पलौहटा सरकारी पाठशाला में बच्चों…

2 hours ago

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रदेश भर में बारिश और ओलावृष्टि

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रदेश भर में बारिश और ओलावृष्टि,ऑरेंज अलर्ट किया गया…

2 hours ago

शिमला तहबजारी यूनियन ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

शिमला तहबजारी यूनियन ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यूनियन ने…

3 hours ago

भारतीय परंपरा वाली वेशभूषा में नजर आएंगे CU का स्टाफ

हिमाचल सेंट्रल सूनिवर्सिटी के छह मई को होने वाले सातवें दीक्षांत समारोह में सभी स्टाफ…

5 hours ago