ऊना : युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर धमकी देने का आरोप, मामला दर्ज

ऊना के हरोली के तहत पड़ते एक गांव की 19 वर्षीय युवती ने गांव के ही एक व्यक्ति पर रास्ता रोककर उसके साथ छेड़छाड़ और धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया है। युवती ने पुलिस को सौंपी शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी भी दी है। वहीं, युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार हरोली पुलिस थाना के तहत पड़ते एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई वह रोजाना की तरह 19 जनवरी को अपने घर से पशुशाला की ओर जा रही थी तो गांव के ही एक व्यक्ति सुखदेव सिंह ने रास्ता रोका और गलत नीयत के साथ हाथापाई करने लगा। जब युवती ने शोर मचाया तो आरोपी व्यक्ति ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसे धक्का देकर मौके से फरार हो गया।

युवती ने शिकायत में बताया कि उसके बाद उसने यह मामला पंचायत के समक्ष भी रखा, लेकिन न्याय न मिलने के बाद युवती ने निजी चिकित्सालय में उपचार करवाया और पुलिस थाना हरोली में इस संबंध शिकायत दी।

उधर, डीएसपी हरोली कुलविंद्र सिंह ने बताया कि  पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी सुखदेव सिंह के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Samachar First

Recent Posts

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

3 mins ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

10 mins ago

खनन पर तीन तरह के शुल्‍क, निर्माण सामग्री होगी महंगी

ऑनलाइन शुल्क, ईवी शुल्क और मिल्क सेस लगाए गए रेत और बजरी की कीमतों में…

21 mins ago

खरगे से मिले सुक्खू, मस्जिद विवाद और स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी पर दी सफाई

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को दिल्ली में…

50 mins ago

संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण पर आज हो सकता है बड़ा फैसला

मुख्‍य बिंदु  मस्जिद कमेटी और वक्फ बोर्ड ने अवैध निर्माण को सील और ध्वस्त…

1 hour ago

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

6 hours ago