<p>आगरा में बंदरों के हमले का एक और मामला सामने आया है। यहां सोमवार को बंदरों के एक झुंड ने महिला पर हमला कर दिया। बंदरो के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां अगले दिन मंगलवार को महिला की मौत हो गई।</p>
<p>जानकारी के अनुसार सोमवार को बंदरो ने भूरा देवी (59) पर हमाला कर दिया। बंदरों के हमले से महिला के शरीर पर कई गंभीर चोटें आई थी। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरन उसकी मौत हो गई। भूरा देवी के बेटे ने बताया कि बंदरों ने ये हमला रात के समय किया था।</p>
<p>बता दें कि इससे पहले आगरा में बंदरों के कारण एक और मौत हुई थी। यहां बंदर एक मां से 14 दिन के मासूम को छीनकर ले गया था और फिर मार डाला। घटना के समय मां अपने बच्चे को दूध पिला रही थी।</p>
Shimla: प्रदेश सरकार ने 13 पुलिस अधिकारियों (HPS)के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए…
Una : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को कहा कि राज्य में डिजिटल प्रौद्योगिकी के…
New Delhi/ Agencies: जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और दिल्ली सीमा पर हिरासत में लिये गए…
Allahbad/Agencies: उत्तर प्रदेश की राजधानी में 30 वर्षीय एक डिलीवरी ब्वाय की हत्या कर…
सुसाइड नोट पर उच्चाधिकारियों पर आरोप पत्नी की तरफ से दी शिकायत पर मामला दर्ज…
Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…