मुंबई: एक हजार करोड़ की प्रतिबंधित ड्रग्स के साथ 4 गिरफ्तार

<p>मुंबई की क्राइम ब्रांच के एंटी-नार्कोटिक्स सेल ने मुंबई के वकोला इलाके से फेंटनाइल नामक प्रतिबंधित ड्रग्स जब्त किया है जिसकी कीमत लगभग 1,000 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। टीम ने चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इन आरोपियों की पहचान सलीम डोला, घनश्याम सरोज के अलावा दो भाई चंद्रमणि और संदीप तिवारी के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए आरोपियों के पास से ड्रग्स से भरे चार ड्रम जब्त किए गए हैं।</p>

<p>फेंटानाइल एक ऐसा ड्रग है जिसका अमूमन इस्तेमाल एनेस्थीसिया के तौर पर दर्द से राहत दिलाने के लिए होता है। इसका उपयोग नशे के लिए भी होता है। यह ड्रग नारकोटिक ड्रग्स एवं साइकोट्रोपिक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रतिबंधित है। एक अधिकारी ने बताया ने बताया कि इस ड्रग के एक किलो की कीमत अतंरराष्ट्रीय बाजार में 10 करोड़ रुपये है।</p>

<p>फेंटानाइल का इस्तेमाल खासतौर से कैंसर का इलाज करने के लिए होता है लेकिन इसे गैरकानूनी तरीकों से लैब में रिक्रिएशनल ड्रग की बिक्री के लिए बनाया जाता है। इसे कोकिन और हेरोइन के साथ मिलाया जाता है या फिर इनके विकल्प के तौर पर उपयोग किया जाता है। अमेरिका में इस नशे का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। हर साल वहां फेंटानाइल के ओवरडोज के कारण हजारों लोगों की मौत होती है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

15 mins ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

30 mins ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

  Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

42 mins ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

55 mins ago

6 करोड़ से होगा रैत – कोहला सड़क का स्तरौन्नयन,12 हजार आबादी होगी लाभाविंत

केवल पठानिया ने भूमि पूजन कर किया कार्य का निरीक्षण   Dharamshala: उपमुख्य सचेतक व…

2 hours ago

हमीरपुर की ब्रोकली और गोभी कांगड़ा के किसानों को करेगी मालामाल

  हमीरपुर: उत्कृष्टता केंद्र बड़ा में जायका के सहयोग से उगाई गई गोभी की किस्मों…

2 hours ago