<p>नाहन के ददाहू कस्बे से सटे बड़ोन गांव में 24 साल के एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। रेणुका पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि, प्रारंभिक जांच में युवक के कमरे से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार बड़ोन निवासी प्रशांत ने शुक्रवार सुबह अपने कमरे में फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। परिजनों ने युवक के कमरे में जाकर देखा तो होश उड़ गए। इसके बाद परिजनों ने आनन फानन में युवक को ददाहू अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।</p>
<p>बताया जा रहा है कि युवक कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। मामले की पुष्टि एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(2421).jpeg” style=”height:1275px; width:832px” /></p>
नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…
Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्खू सरकार ने विस्तार दिया है। योजना…
Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…
Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…
Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…
Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…