नन्हे मर्डर केस : आरोपी सास ने कबूला जुर्म, गैंती से वार कर की दामाद की हत्या

ऊना के बहडाला में प्रवासी युवक नन्हे कुमार की हत्या मामले का पर्दाफास हो गया है। आरोपी सास ने नन्हे को मौत के घाट उतारने की बात कबूल कर ली है। मृतक नन्हे की सास ने पुलिस को बताया कि उसने अपने दामाद नन्हे की हत्या गैंती से वार करके की थी। महिला ने कहा कि उसका मृतक दामाद उनकी निजी जिंदगी में काफी दखलंदाजी करता था, उनके आने-जाने, रहने-सहने और यहां तक कि पैसों के लेन-देन को लेकर भी कई बार कलह कलेश करता था। इसी से तंग आकर उन्होंने दीवाली की रात उसे मौत के घाट उतार दिया।

बता दें कि पुलिस ने पुलिस ने मृतक की सास 50 वर्षीय मस्कीना व उसकी साली 25 वर्षीय आसमा को संदेह के आधार पर अरेस्ट कर लिया था। जिन्हें रविवार को 14 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के पहले ही दिन सास ने दामाद की हत्या का जुर्म अपने सिर ले लिया है। वहीं पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस हत्याकांड में आरोपी महिलाओं के साथ और कौन शामिल था।

रविवार को पुलिस ने आरोपी महिला की निशानदेही पर उनकी बहडाला स्थित उनकी झोंपड़ी के पास ही एक नाले में छुपाई गई गैंती और झाडिय़ों में छुपा कर रखा मोबाइल भी बरामद कर लिया है। एएसपी विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। महिलाओं से पूछताछ जारी है। हर एंगल को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि दीवाली के अगले दिन सुबह बहडाला में नन्हे कुमार का शव एक निजी स्कूल के पास बरामद किया गया था। जिसका चेहरा गैंती के वारों से बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।

Samachar First

Recent Posts

मनाली-लेह राजमार्ग (एनएच-03) यातायात की आवाजाही के लिए बहाल

बारालाचा दर्रा मार्ग का एक बड़ा हिस्सा बर्फ के कारण अभी वन-वे  दारचा से सरचू…

51 mins ago

बदलाव की ओर बढ़ रही है देश की जनताः नरेश चौहान

प्रधानमंत्री दस सालों का रिपोर्टकार्ड बताने के बजाए राम के नाम पर कर रहे हैं…

54 mins ago

बलद्वाड़ा के जंगल में लगी आग, जाइका और वन विभाग की टीम ने बुझाई

-हर रोज चीढ़ की पत्तियों में अग्निकांड की घटणा आ रही सामने -सीपीडी जाइका समीर…

57 mins ago

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

7 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

8 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

8 hours ago