बिलासपुर: 300 फीट खाई में गिरी नैनो, बाप-बेटे की मौत

<p>बिलासपुर जिले के भ्योल में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। नैनो कार के 300 फीट खाई में गिरने से बाप बेटे की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए व वचाव कार्य शुरू कर दिया।</p>

<p>जानकारी के मुताबिक बुधवार रात करीब साढ़े 12 बजे भ्योल गांव के अस्सी वर्षीय&nbsp; लेहरु राम नैनो कार में सवार अपने दोनों बेटों बलदेव राज व जगदेव राज के साथ बाडां दा घाट की ओर जा रहे थे। घर से महज 500 मीटर दूरी पर हिंबर मोड़ के पास ही पहुंचे थे कि कार अनियंत्रित होकर 200 फीट खाई में गिर गई।</p>

<p>पंचायत प्रधान मदन लाल ने बताया कि मूर्तक लेहरु राम सेना से सेवानिवृत हैं व उप प्रधान भी रह चुके हैं। हादसे में मारा गया उनका बेटा बलदेव राज भराड़ी में दुकान करता था। जबकि घायल हुआ उनका दूसरा बेटा आईटीबीपी में कार्यरत है। जिसका इलाज हमीरपुर अस्पताल में चल रहा है।&nbsp; भराड़ी थाना प्रभारी अजय ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी और मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

17 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

18 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

18 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

20 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

20 hours ago