ऊना-हमीरपुर हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलटी नैनो कार, 1 की मौके पर मौत 1घायल

<p>ऊना-हमीरपुर हाइवे स्थित पनेड़ की गहरी उतराई में शुक्रवार देर शाम के एक नैनो कार बेकाबू होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान बंगाणा के सोहरला निवासी 42 वर्षीय होशियार सिंह के रूप में की गई है। होशियार सिंह बिजली बोर्ड में कार्यरत था। वहीं हादसे में घायल हुए अन्य लोगों को रीजनल अस्पताल ऊना ले जाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रीजनल अस्पताल ऊना भेज दिया है। जबकि हादसे के संबंध में केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।</p>

<p>मिली जानकारी के मुताबिक नैनो कार में सवार हमीरपुर जिले की नादौन तहसील के बटसन गांव के 33वर्षीय रवि कुमार, मंडी जिले बुआणी गांव के 54 वर्षीय रणजीत सिंह,बंगाणा के सोहला निवासी होशियार सिंह और लठियाणी निवासी 40वर्षीाय शाम लाल ऊना की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान ककराणा के पनेड़ में कार के अनियंत्रित होने से हादसे का शिकार हो गए।</p>

<p>दुर्घटना के दौरान होशियार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीनों अन्य बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रीजनल अस्पताल ऊना भेज दिया है। एसएचओ बंगाणा मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में कार चालक के खिलापु केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

3 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

3 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

3 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

4 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

19 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

19 hours ago