कुल्लू: 4 किलो के करीब चरस के साथ एक गिरफ्तार

<p>कुल्लू जिला के पतलीकूहल में पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस के साथ धर दबोचा है। पुलिस के अनुसार एएसआई धीरज के नेतृत्व में पतलीकूहल पुलिस का एक दल पतलीकूहल-बड़ाग्रां रोड़ में गश्त पर था। इस दौरान उन्होंने एक व्यक्ति को 3 किलो 924 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है।</p>

<p>एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस दल ने मंडी जिला के करसोग निवासी हुकम चंद (38) को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जिसके चलते पुलिस ने हुकम चंद के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर चरस को अपने कब्जे में ले लिया है।</p>

<p>वहीं, दूसरी तरफ कुल्लू के मणिकर्ण के चौंग में दो लाख 12 हजार के गहने और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जलूग्रां के चौंग निवासी प्यारे लाल ने पुलिस में अपने घर में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है। एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि प्यारे लाल की शिकायत के अनुसार उनके घर से दो लाख 10 हजार के सोने के गहने और 2 हजार की नकदी चोरी हुई है।वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी छानबीन शुरू कर दी है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

17 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

18 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

18 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

20 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

20 hours ago