<p>देहरा विधानसभा क्षेत्र के तहत पंचायत चुदरेहड़ में ब्यास नदी के किनारे से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है लेकिन उसकी उम्र करीब 30/35 साल के करीब बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज टांडा भिजवा दिया है।</p>
<p>प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह राह चलते लोगों की नजर ब्यास किनारे पड़े एक अज्ञात व्यक्ति के शव पर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना ग्राम पंचायत चुदरेहड़ के उप प्रधान कौद चंद को दी ऐर उसके बाद पुलिस को इस बारे में सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।</p>
Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…
शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…
UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…
Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…
Hamirpur: प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…
Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…