<p>शिमला के उपमंडल चौपाल के नाकोड़ा पुल के पास बुधवार शाम एक पिकअप गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गाड़ी में तीन ही लोग सवार बताए जा रहे हैं। मृतक की पहचान मंगतराम गांव क्यारी के रूप में हुई है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 6 बजे एक पिकअप नंबर ( HP 63 6949) नाकोड़ा पुल के पास अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को और घायलों को खाई से बाहर निकाला।</p>
<p>इस हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि एक अन्य व्यक्ति ने गाड़ी से छलांग लगा दी। हालांकि उसे भी चोटें आई हैं। घायलों की पहचान अजू चालक पुत्र रामलाल गांव क्यारी और चंद्रेश्वर पुत्र रामलाल गांव क्यारी के रूप में हुई है। DSP चौपाल संतोष शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है।</p>
<p> </p>
समाचार फर्स्ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…
सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…
Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…
Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…
Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…
Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…