नाके पर तैनात पुलिस कर्मी घायल, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

<p style=”text-align:justify”>कालाअंब में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने नाके पर तैनात एक पुलिस कर्मी को घायल कर दिया। हादसे में घायल पुलिस कर्मी को डॉक्टर वाईएस परमार मेडिकल कालेज नाहन में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। उधर, कालाअंब पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।</p>

<p style=”text-align:justify”>जानकरी के अनुसार सुबह करीब पौने 6 बजे पांवटा साहिब की तरफ से आई एक तेज रफ्तार कार ने नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि कालाअंब पुलिस ने पांवटा पुलिस की एक शिकायत पर स्पेशल नाका लगाया था। शिकायत मिली थी कि पांवटा साहिब में बीती रात एक दुकान में बदमाशों ने नकदी पर हाथ साफ कर दिया था।</p>

<p style=”text-align:justify”>इसके बाद शातिर&nbsp; एक पंजाब नंबर की गाड़ी में कालाअंब के रास्ते से हरियाणा की तरफ भागने की फिराक में थे। लिहाजा, कालाअंब पुलिस ने मंगलवार तड़के ही पुलिस थाने के बाहर नाका लगा दिया। इस दौरान पंजाब नंबर की PB-65P-9237 Hundai Xcent कार को जैसे ही रोकने की कोशिश की तो कार चालक ने पुलिस कर्मी को हिट कर दिया।</p>

<p style=”text-align:justify”>गनीमत यह रही कि हादसे में घायल ब्रिज मोहन कार के नीचे नही आया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।</p>

Samachar First

Recent Posts

संजौली मस्जिद विवाद में ओवैसी की एआईएमआईएम पार्टी की एंट्री, हाईकोर्ट में पीआईएल की तैयारी

सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…

2 hours ago

केजरीवाल ने Rss Chief को पत्र, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप

  New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

2 hours ago

कृषि कानून के बयान पर कंगना रनौत ने मानी गलती

  Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए…

3 hours ago

कृषि कानून पर बयान देने पर कंगना रनौत ने किसानों से मांगी माफी , अपने शब्द लिए वापस

Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए बयान…

3 hours ago

न्यायाधीश राजीव शकधर ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली

Shimla: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शकधर ने  आज  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश…

3 hours ago

विदेशी पैराग्‍लाइडरस के बिना बीड बिलिंग सूनी, अब दो अक्‍तूबर से आस

  मौसम की बेरुखी के चलते विदेशी पायलटों ने नहीं दी दस्‍तक रोजाना मात्र 40…

3 hours ago