सतलुज में गिरी पिकअप, चालक लापता

<p>जिला किन्नौर के मूरंग के समीप एक पिकअप सतलुज नदी में जा गिरी, जिसमें वाहन चालक लापता है। जानकारी के मुताबिक &nbsp;पिकअप (HP25-8585) स्पीलो की ओर जाते समय अनियंत्रित होकर सतलुज नदी में जा गिरी।&nbsp;वाहन रिकांगपिओ के दुकानदार जसवंत का है तथा वाहन चालक गुलाब सिंह पुत्र कबीर सिंह करसोग निवासी है, जिसका अभी तक कोई पता नहीं है।</p>

<p>ASI मूरंग जीत राम से बताया कि वाहन दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और ITBP&nbsp;के जवानों और स्थानीय लोगों की मदद से वाहन को सतलुज नदी से बाहर निकाल लिया है।&nbsp;परंतु वाहन चालक का कोई भी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि सतलुज नदी के पानी का प्रवाह काफी तेज है,अभी तक चालक की खोजबीन जारी है। उन्होंने बताया कि वाहन दुर्घटना का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

रानीताल-कोटला, घुमारवीं-जाहू-सरकाघाट सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का आग्रह

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से…

8 hours ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री से भेंट की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

8 hours ago

प्रदेश की बेटियों के लिए चलाई गई शगुन योजना को बंद करना शर्मनाक: जयराम

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी प्रेस वक्तव्य में कहा कि सुक्खू…

8 hours ago

“HRTC को बनाया जाए रोडवेज, इंटक ने सरकार से उठाई मांग”

HRTC को बनाया जाए रोडवेज, इंटक ने सरकार से उठाई मांग, HRTC में कर्मचारियों को…

10 hours ago

उपचुनाव में हार के बाद जयराम तय नहीं कर पा रहे सरकार गिराने की अगली डेट

उपचुनाव में हार के बाद जयराम तय नहीं कर पा रहे सरकार गिराने की अगली…

10 hours ago

भाजपा ने प्रदेश सरकार को गिराने की कोशिश की: नरेश चौहान

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने आज शिमला मे कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन…

13 hours ago