महिला की दंबगई, बिजली काटने आए 2 कर्मचारियों को बनाया बंधक

<p>पांवटा साहिब में स्थानीय लोगों की दबंगई इस कदर बढ़ गई है कि अब वे सरकारी मुलाजिमों को बंधक बनाने लग गए हैं। यहां विद्युत विभाग के 2 कर्मचारियों को 1 घंटे तक बंधी बनाकर रखा गया और पुलिस के आने के बाद उन्हें रिहा किया गया।</p>

<p>दरअसल, विद्युत विभाग के लाइनमैन प्रकाश और गुरपाल सिंह बिजली बिल भुगतान ना करने के बदले में स्थानीय निवासी गुड्डी देवी के घर बिजली कनेक्शन काटने जा पहुंचे। लेकिन जैसे वे दोनों कर्मचारी अंदर गए तो उन्हें कमरें में बंधक बना लिया गया। गुड्डी देवी ने दोनों कर्मचारियों को बंद कर गेट पर ताला जड़ दिया। बाद में एक अन्य कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी और उसके बाद दोनों को छुड़वाया गया।</p>

<p>गौरतलब है कि गुड्डी देवी ने काफी महीनों का बिल भुगतान नहीं किया है। इन पर 22 हजार के बिजली बिल की अदायगी लंबित है। उन्हें कई नोटिस भी दिए गए थे, लेकिन बिल जमा नहीं कराया गया। इसके बाद जब शुक्रवार को कर्मचारी गुड्डी देवी के घर पर पहुंचे तो उनके साथ ऐसा सलूक किया गया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई जारी है।</p>

Samachar First

Recent Posts

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

5 mins ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

11 mins ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

22 mins ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

26 mins ago

तनाव को देखते हुए पुलिस बैरिकेडिंग पर रोकी करणी सेना

  Hamirpur: प्रदेश भर में हिंदू संगठनों के द्वारा मस्जिदों के खिलाफ खोले गए मोर्चे…

42 mins ago

आईएचएम के फ्रेशर्स समारोह में मोहित को मिला मिस्टर फ्रेशर का खिताब

  Hamirpur: होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर के नए विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार को फ्रेशर्स…

49 mins ago