जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के कोटाधार मोड़ जंगल में पुलिस ने 3.155 किलोग्राम चरस बरामद की है। आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर छानबीन शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार जरी पुलिस चौकी की टीम ने कोटाधार मोड़ पर नाका लगाया हुआ था। उसी दौरान बगयांदा की तरफ से आ रहा एक नेपाली व्यक्ति पुलिस को देखकर सड़क के नीचे की तरफ भाग गया। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया तो करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर आरोपी ने बैग पुलिस की ओर फेंक दिया और खुद जंगल की तरफ भाग गया। पुलिस ने पार्वती नदी तक आरोपी को तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

जरी पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई चिंत राम ने बताया कि चरस की खेप बरामद हुई है, लेकिन चरस तस्कर भाग गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने काले रंग की जैकेट और नीले रंग की पैंट पहन रखा है। जिसे पकड़ने के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज अपने व्यक्तिगत कार्यों…
ANI/New Delhi। 1968 के IAF विमान हादसे के चार शव 56 साल बाद हिमाचल…
नगरोटा में 560 परिवारों को बांटे पीएम आवास योजना के स्वीकृति पत्र Dharamshala: मुख्यमंत्री ठाकुर…
मंडी: विश्व में धार्मिक पर्यटन में अपनी खास पहचान बना रहा मंडी जिल के पराशर…
Bilaspur:बिलासपुर के गोविंद सागर झील में शुक्रवार को छह सीटर शिकारा उतारा जाएगा, जो पर्यटकों…
Shimla: स्ट्रीट वेंडर पालिसी को हिमाचल में लागू करने के ताने बाने में कांग्रेस खुद…