पंजाब: फोम फैक्टरी में लगी भीषण आग, 3 की मौत- कई झुलसे

पंजाब के बरनाला में बाजाखाना रोड पर स्थित एक फोम फैक्ट्री में मंगलवार दोपहर 12 बजे धमाका होने के बाद आग लग गई। इसमें झुलसने से 3 मजदूरों की मौत हो गई और कई मजदूर घायल हो गए। साथ ही इस हादसे में मारे गए मजदूरों के परिवारों और घायलों को मुआवजा दिलवाने के लिए सरकार को पत्र लिखा जाएगा।

जानकारी के अनुसार स्थानीय बाजाखाना रोड पर पिछले कई साल से फोम फैक्ट्री चल रही है, लेकिन फैक्ट्री का कोई भी नाम दर्ज नहीं है। जिला प्रशासन आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुट गया है। वहीं बेनामी फैक्ट्री क्यों चल रही थी, इसकी भी जांच शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि फैक्ट्री में लगी आग से अंदर काम कर रहे कई मजदूरों की बाइक जलकर राख हो गई। आग पर काबू पाने के लिए बरनाला, मानसा, संगरूर, बठिंडा से 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गईं। देर शाम तक भी आग धधक रही थी। घटनास्थल पर पहुंचे डीसी धर्मपाल गुप्ता और एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि घटना की हर तरह से जांच करवाई जाएगी।

साथ ही फैक्ट्री के आस पास रहने वाले लोगों का कहना है कि इस फैक्ट्री के अंदर कई गैस सिलिंडर पड़े रहते थे। लोगों ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडर फैक्ट्री में कहां से आते थे, इसकी भी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। आग लगने का पता लगते ही आस-पास के गांवों के लोग फैक्ट्री पहुंचने शुरू हो गए। लोगों का आरोप था कि फैक्ट्री गैरकानूनी ढंग से चलाई जा रही थी।

वहीं फैक्ट्री मालिक विजय कुमार पुत्र भीमसेन निवासी बरनाला ने मीडिया से किसी भी तरह की बात करने और मिलने से साफ मना कर दिया है। डीसी धर्मपाल गुप्ता और एसएसपी हरजीत सिंह ने कहा कि पूरे घटनाक्रम और सभी आरोपों की गहनता से जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मामले में किसी तरह की ढील नहीं बरती जाएगी।

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

37 mins ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

48 mins ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

2 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

2 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

3 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

4 hours ago