राजस्थान: रणथंभौर जंगल में महिला को मार कर खा गया बाघ, इलाके में बढ़ी सुरक्षा

<p>राजस्थान के रणथंभौर में एक बार फिर दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। इस घटना में जंगल में लकड़ी काटने गई महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। वन विभाग की टीम ने जब जंगल में महिला को खोजा तो उसके शरीर के कुछ टुकड़े ही मिले। मामले की छानबीन के दौरान पाया गया कि महिला के शरीर के आधे से ज्यादा हिस्से को बाघ खींचकर जंगल के अंदर ले गया था। साथ ही पर्यटक नगरी होने के चलते रणथंभौर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।</p>

<p>बताया जा रहा है कि सवाई माधोपुर के ब्रह्मपुरी की रहने वाली 62 वर्षीय नरौती और संपत देवी गुरुवार को दोपहर 11:00 बजे जंगल में लकड़ी बीनने गई थीं। लकड़ी बीनते बीनते नरौती आगे निकल गई। जब संपत को नरोती दिखाई नहीं दी, तो उसने उसकी खोजबीन शुरू की। हालांकि, नरौती नहीं मिली, जिसके बाद वह वन विभाग की चौकी पर गई और इसकी जानकारी दी। इसके बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने महिला की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। काफी खोजने के बाद जहां से नरौती गायब हुई थी, वहां आसपास टी-57 और टी-98 के पगमार्क दिखे।</p>

<p>सवाई माधोपुर बाघ परियोजना के सहायक वन संरक्षक संजू शर्मा ने कहा कि रणथंभौर बाघ अभ्यारण के राज बाग इलाके में बाघ के हमले से एक महिला की मौत हुई है। जंगल में लकड़ी बीनना मना है। चौकी पर गार्ड रहता है, लेकिन लोग जंगल में घुसने का रास्ता बना लेते हैं। बाघ की अभी पूरी तरह से पहचान नहीं हो पाई है। बाघ की ट्रैकिंग की जा रही है। जिस तरह से यह घटना हुई, उसको लेकर वन विभाग के अधिकारी काफी चिंतित है, क्योंकि जब बाघ एक बार इंसान को अपना शिकार बना लेता है, तो उसके इंसानों पर फिर से हमला करने की गुंजाइश बढ़ जाती है। इस घटना के बाद से इलाके में पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर निगरानी बढ़ा दी गई है।</p>

<p>गौरतलब है कि रणथंभौर में सबसे ज्यादा पर्यटक आते हैं और आसपास घूमते हैं। ऐसे में पर्यटकों की सुरक्षा वन विभाग के लिए चिंता पैदा कर दी है। पिछले 13 वर्षों में इंसान पर बाघ के हमले के 10 मामले सामने आए हैं, जिसमें से 4 के लिए टाइगर उस्ताद को जिम्मेदार ठहराया गया था। बाद में उसे उदयपुर के सुंदरगढ़ में शिफ्ट कर दिया गया था। रणथंभौर में इस तरह की घटना करीब एक साल बाद हुई है। इससे पहले 12 जनवरी को मुकेश गुर्जर को बाघ ने मार डाला था।</p>

Samachar First

Recent Posts

पहले नवरात्र पर व्यापार मंडल ने लगाया खीर भंडारा, रामलीला शुरू

Hamirpur: शहर में आयोजित होने वाली रामलीला का मंचन व्यापार मंडल की तरफ से पहले…

13 seconds ago

दुगनेड़ी में बेटियों के जन्म का उत्सव, 15 बच्चियों का जन्मदिन मनाया

    Hamirpur:   बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर महिला एवं बाल विकास विभाग 2 से…

5 mins ago

पूर्व सांसद अशोक तंवर ने कांग्रेस में फिर से की वापसी

  चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक बड़ा झटका…

1 hour ago

हिमाचल में हादसे: एसपीओ समेत तीन की मौत, तीन घायल

  समाचार फर्स्‍ट हिमाचल डेस्‍क :हिमाचल प्रदेश में हादसों में एसपीओ समेत तीन लोगों की…

2 hours ago

जुब्बल में सास-बहू और केयर टेकर को बेहोश कर नेपाली दंपत्ति ने दिया चोरी को अंजाम

    Shimla: जुब्बल में नेपाली दंपत्ति ने सास और बहू समेत घर के केयर…

2 hours ago

बांग्लादेश का कूटनीतिक फेरबदल: भारत से उच्चायुक्त समेत छह राजनयिकों की वापसी

  New Delhi, Agencies: बांग्लादेश ने भारत में अपने उच्चायुक्त मुस्तफिजुर रहमान को अचानक वापस…

4 hours ago