<p>14 नवंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए होमगार्ड का शव चौरा रूपी मार्ग के पास ढांक से 41 दिन बाद मिला है। मृतक की पहचान चौरा कफोर निवासी अभिषेक कुमार के रूप में हुई है और वो घरशु स्कूल में कार्यरत था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार मृतक 14 नवंबर को शादी में शामिल होने के लिए डाबलिंग गया था, लेकिन रूपी चौरा मार्ग के बुरंग में तेज बारिश होने की वजह से सवारियों को छोटे वाहनों में शिफ्ट करके ले जाया जा रहा था। इसी बीच वो भी दूल्हे वाली गाड़ी से उतर कर अन्य वाहनों का इंतजार करने लगा, लेकिन अचानक वो वहां से रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब हो गया।</p>
<p>मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि करीब साढे 11 बजे अभिषेक को उन्होंने फोन किया, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से फोन रिसीव होने के बावजूद मृतक से बात नहीं हो पाई। पुलिस के अनुसार फोन की लास्ट लोकेशन युवक की दुमती नामक स्थान पर पाई गई थी। अंधेरा और ज्यादा बारिश होने की वजह से मृतक सड़क से नीचे ढांक से लुढ़क गया और उसकी मौत हो गई।</p>
<p> </p>
Shimla:नवरात्र की सभी पाठकों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि है।…
Mumbai/Agencies: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते…
पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…
Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…
Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…
पार्षद और भाजपा प्रवक्ता शैलेंद्र गुप्ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…