बिहार के सीवान में शनिवार सुबह एक RJD नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बदमाशों ने घर में घुसकर कत्ल की इस वारदात को अंजाम दिया है। हत्या का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है।

यह घटना सीवान के बसंतपुर थाना क्षेत्र स्थित शेखपुरा गांव की है। मृतक आरजेडी नेता का नाम मिन्हाज खां था। बता दें कि जब ये वारदात हुई मिन्हाज खां अपने घर में सोए हुए थे। जानकारी के अनुसार कुछ बदमाशों ने घर में घुसकर उनके सिर में गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर SDPO घटनास्थल पर पहुंचे हैं। थाना क्षेत्र की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच करके हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

बता दें कि, पुलिस को मिन्हाज के घर के बाहर से जिंदा बम और पेट्रोल भरा गैलन बरामद हुआ है। बम को डिफ्यूज कर दिया गया है। पुलिस द्वारा इस हत्या का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है। घटना के बाद से मिन्हाज के घर के बाहर काफी लोग एकत्रित हो गए हैं और लोगों में बहुत आक्रोश देखा जा रहा है।

नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…